{"_id":"59d667c64f1c1bce538b5e11","slug":"the-celebration-of-maharishi-valmiki","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बृहस्पतिवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल बांटे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
मुख्य कार्यक्रम वाल्मीकि पार्क में हुआ। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि भगवान वाल्मीकि ने समाज को नई राह दिखाने का काम किया था। विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता रामप्रसाद, पलटू राम, धर्म राम आदि ने भी विचार रखे। संचालन हरिनंदन वाल्मीकि ने किया और शोभायात्रा मनोज कुमार सरपंच के नेतृत्व में निकाली गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश मुरारी, सुरेश लाल, रामप्रसाद, रजत कुमार, कैलाश, संदीप कुमार, आकाश, प्रदीप कुमार आदि ने सहयोग दिया। नगरपालिका सभासद विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे गए। इस दौरान किशोर लाल, मुकेश कुमार, सुरेश लाल, रामकिशन, राजेंद्र कुमार, नरेश सिंह, अजय कुमार, विजय लाल आदि थे।
विज्ञापन