{"_id":"64de53bdd7ca135ffa0bf436","slug":"the-car-fell-into-the-ditch-the-driver-died-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-3343-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कार खाई में गिरी, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कार खाई में गिरी, चालक की मौत
Thu, 17 Aug 2023 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
नवीन कुमार(फाइल)
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। वड्डा से सिरकुच की ओर जा रही एक कार खाई में गिरने से चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
सुवाकोट निवासी नवीन कुमार (37) पुत्र उमेद राम कार (यूके 05 टीए 2961) से वड्डा से सिरकुच की ओर जा रहे थे। रिगतल के पास वाहन असंतुलित होकर 500 फीट गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक नवीन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी, जाजरदेवल थाना प्रभारी प्रकाश पांडे, झूलाघाट थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र जोशी, एसडीआरएफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से बाहर निकाला गया। नवीन कुमार के परिवार में पत्नी, 11 साल की बेटी और आठ साल का बेटा है। हादसे के बाद परिजन गहरे सदमे में हैं। संवाद