फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The bodies of the men lay on the ground in Bstdi Ogla

बस्तड़ी के लोगों ने ओगला में जमीन पर रखे शव

Sat, 02 Jul 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sat, 02 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
The bodies of the men lay on the ground in Bstdi Ogla
जमीन पर रखे शव - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रभावित बस्तड़ी गांव के लोगों में प्रशासन के खिलाफ इतना गुस्सा है कि उन्होंने शनिवार को शवदाह के लिए लाए जा रहे शवों को ओगला में बीच सड़क पर उतार दिया। गांव के लोगों का कहना है कि प्रशासन ने पहले तो समय पर पोस्टमार्टम नहीं कराया।

विज्ञापन


बाद में अंतिम संस्कार के लिए इंतजाम नहीं किया। आक्रोशित लोगों ने कहा कि जब तक प्रशासन लकड़ी का इंतजाम नहीं करता, वह शवों को नहीं उठाएंगे। बाद में डीएम एचसी सेमवाल ने अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों का इंतजाम कराया तब जाकर लोग शांत हुए। ग्राम प्रधान विजय कुमार गांव के अन्य लोगों ने कहा कि प्रशासन को संवेदनशील रवैया अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


चमढुंगरा में दो मकान ध्वस्त, कुछ मकानों में पड़ी दरार
गंगोलीहाट। (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट विकासखंड के चमढुंगरा गांव में दो मकान ध्वस्त हो गए। टिम्टा में कुछ मकान दरार पड़ने से खतरे की जद में आ गए हैं। आपदा कंट्रोल रूम से मिली सूचना के अनुसार दिन में चमढुंगरा निवासी सुमन देवी पत्नी सुरेश गिरी और भवान राम के मकान ध्वस्त हो गए। चमडुंगरा की कमला देवी पत्नी कैलाश गिरी और टिम्टा निवासी बसंती देवी पत्नी होशियार गिरी, बचुली देवी पत्नी रतन गिरी, रमेश गिरी पुत्र गंभीर राम और राजेंद्र राम पुत्र दिवानी राम के मकानों में दरारें पड़ने से मकानों को खतरा हो गया है। एसडीएम अनुराग आर्य ने पटवारी को क्षति का आकलन कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश ने फिर मचाई तबाही
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी क्षेत्र में बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है। धौड़गड़ा में 8 पेड़ लीची के ध्वस्त हो गए हैं। इससे 4 क्विंटल लीची बर्बाद हो गई है। दुर्गा सिंह मेहता ने इन पेड़ों को कुछ रोज पहले उद्यान विभाग से नीलामी में खरीदा था। गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। 72 मीटर गूल ध्वस्त हुई है। राजस्व उपनिरीक्षक दीनदयाल वर्मा निरीक्षण कर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है। ऊणीसिरतोली के मलानी तोक में भूस्खलन से चंद्र ंसिंह और शेर सिंह के मकान में मलबा घुस गया। बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। रास्ते, खेत बह गए हैं। हुपली के बेल्साबगड़ दो हाईड्रम योजना क्षतिग्रस्त हुई हैं।, हुपली में नहर, बेल्सा में पेयजल योजना को क्षति पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed