फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The battalion commanding the Kargil war took command in script

लिपूलेख में कारगिल यु़द्व के फ्रंट पर रही बटालियन ने सभांली कमान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
The battalion commanding the Kargil war took command in script
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। लद्दाख क्षेत्र के गलवां घाटी में चीनी सेना के भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश के बाद से पिथौरागढ़ जिले से लगती चीन सीमा लिपुलेख में भी सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। कारगिल युद्ध में फ्रंट पर रही एक बटालियन ने लिपुलेख में कमान संभाल ली है। वहीं, एसएसबी जवानों ने नेपाल सीमा पर गश्त तेज कर दी है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लिपुलेख सीमा पर नाभीढांग से लिपुलेख तक के 8 किमी के दायरे को भारतीय सुरक्षा बलों ने छावनी में बदल दिया है। सीमा पर चीनी सैनिकों को कड़ी टक्कर देने के लिए कारगिल युद्ध के समय सबसे आगे रही सेना की एक बटालियन को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा, सीमा पर पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात है।
विज्ञापन

भारतीय सेना की जिस बटालियन को लिपुलेख सीमा पर तैनात किया गया है, वह युद्ध क्षेत्र में अपनी बेहतरीन युद्ध कौशल के लिए जानी जाती है। कारगिल युद्ध के समय इस बटालियन ने पाक समर्थित आतंकवादियों और पाक सेना को नाकों चने चबवा दिए थे। वहीं, नेपाल सीमा पर किसी भी तरह की घुसपैठ को रोकने के लिए भारतीय सुरक्षा बलों की टुकड़ी चौबीस घंटे अपने अत्याधुनिक उपकरणों के साथ गश्त कर रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed