{"_id":"698cbc15d7a43242c80ca6b8","slug":"the-basukinag-lift-scheme-worth-rs-37-crore-will-soon-provide-water-to-49-villages-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-138103-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 37 करोड़ की बासुकीनाग लिफ्ट योजना से जल्द 49 गांवों में पहुंचेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 37 करोड़ की बासुकीनाग लिफ्ट योजना से जल्द 49 गांवों में पहुंचेगा पानी
Wed, 11 Feb 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 11 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
गणाई गंगोली में बासुकीनाग लिफ्ट पेयजल योजना का निरीक्षण करते डीएम आशीष कुमार भटगांई। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। जल्द ही गणाई गंगोली क्षेत्र के 49 गांवों के ग्रामीणों को घर पर ही नल से जल मिलेगा। इन गांवों के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए जल्द ही 37 करोड़ की लिफ्ट पेयजल योजना अस्तित्व में आएगी। गर्मी से पहले ही योजना का संचालन शुरू होगा और ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से जूझना नहीं पड़ेगा।
क्षेत्र के बासीखेता, देवराड़ी पंत, आलिया गांव, ग्वाड़ी, लाततोली, रूंगड़ी, नायल, फग्याली सहित 49 गांव ऐसे हैं जहां के ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए कोई बड़ी पेयजल योजना नहीं बनी है। वर्षों पहले बनी जर्जर पेयजल योजनाओं से इन गांवों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से 12 हजार की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
दिक्कत तब और ज्यादा बढ़ जाती है जब गर्मी में प्राकृतिक जल स्रोत सूखते हैं और ये पुरानी योजनाएं जवाब दे जाती हैं। इन हालात में हर साल गर्मी में ग्रामीणों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। अब जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान होगा। सेराघाट नदी पर चार साल पूर्व शुरू हुए बासुकीनाग लिफ्ट पेयजल योजना से इन गांवों में पर्याप्त पानी पहुंचेगा। योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। गर्मी से पहले योजना का निर्माण कार्य पूरा कर इससे इन गांवों तक पानी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
घोड़े-खच्चरों में किराया देकर पानी का जुगाड़ करते हैं ग्रामीण
क्षेत्र के इन गांवों के ग्रामीण वर्षों से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। गर्मी में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं। पुरानी योजनाओं के दम तोड़ने पर ग्रामीणों के लिए पीने के पानी का जुगाड़ करना भी चुनौती बन जाता है। घोड़े और खच्चरों का किराया देकर इनके जरिये पानी मंगवाना ग्रामीणों की मजबूरी बन जाता है। लिफ्ट पेयजल योजना बनने से ग्रामीणों को इस गंभीर समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
बासुकीनाग गांव को पानी उपलब्ध कराने के लिए बनेगी योजना
दसअसल, इस लिफ्ट पेयजल योजना को बासुकीनाग नाम दिया गया है। हैरानी की बात है कि जिस गांव के नाम से पेयजल योजना बन रही है इसी गांव को इसका पानी उपलब्ध नहीं होगा। ऐसा इसलिए कि डीपीआर में पेयजल योजना से लाभान्वित होने वाले गांवों की सूची में बासुकीनाग का नाम दर्ज नहीं है। ग्रामीण लंबे समय से अपने गांव को इस योजना से जोड़ने की भी मांग कर रहे हैं। बीते दिनों जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार के तहत क्षेत्र में लगे शिविर में भी ग्रामीणों ने इस समस्या को उठाते हुए योजना का विरोध किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम ने बासुकीनाग गांव को भी योजना से जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए हैं।
कोट
बासुकीनाग लिफ्ट पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इस योजना से क्षेत्र के कई गांवों को पर्याप्त पानी मिलेगा। योजना का निर्माण कार्य समय पर पूरा कर संबंधित गांवों तक पानी पहुंचाने के संबंधित को निर्देश दिए गए हैं। बासुकीनाग गांव को भी योजना से जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। - आशीष कुमार भटगांई, डीएम, पिथौरागढ़