फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   the-asphalt-that-connects-nepal-julapul-disturbed-a-month

नेपाल को जोड़ने वाले झूलापुल का डामर एक महीने में उखड़ा

Fri, 08 Jan 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
the-asphalt-that-connects-nepal-julapul-disturbed-a-month
भारत और नेपाल को जोड़ने वाले  झूलापुल में दिसंबर में किया गया डामर जनवरी में उखड़ने लगा है। पुल पर मरम्मत और डामरीकरण का काम हर तीसरे वर्ष किया जाता है। इस बार सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत पुल की मरम्मत के लिए पांच लाख रुपये मिले थे। क्षेत्र के लोग हर तीसरे साल डामर बिछाने के बजाए पुल पर एल्युमिनियम की प्लेट लगाने की मांग उठा रहे थे लेकिन धन की कमी के कारण ऐसा नहीं किया गया। बताया गया है कि पुल पर डामर बिछाने का काम रात के समय कम तापमान में किया गया। इस कारण एक दो स्थानों पर यह उखड़ गया है।
विज्ञापन


महाकाली पर बने इस झूलापुल से पूरे दिन लोगों की आवाजाही होती है। शाम को छह बजे पुल बंद होने के बाद इसमें डामर बिछाने का काम किया गया। कम तापमान में बिछाया गया डामर सही तरीके से सेट नहीं हो पाया। इस कारण वह उखड़ने लगा है। इसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। पुल की मरम्मत का काम करने वाले ठेकेदार मुरलीधर भट्ट ने स्वीकार किया कि दो स्थानों पर डामर उखड़ा है। अब मार्च में तापमान बढ़ते ही फिर से डामर किया जाएगा। दिसंबर की रात में कम तापमान में यह डामर किया गया था। क्योंकि काम को समय पर पूरा किया जाना था। वह कहते हैं कि जिन स्थानों पर डामर उखड़ा है वहां पर फिर से किया जाएगा। ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed