फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The 3059 workers blessed with government support

3059 श्रमिकों को दी सहायता

Sat, 19 Dec 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Sat, 19 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
The 3059 workers blessed with government support

 उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मगार कल्याण बोर्ड की ओर से श्रम विभाग के तत्वावधान में एसडीएस जीआईसी में श्रमिकों के लिए एक दिनी जनजागरण शिविर लगाया गया, जिसमें 3059 श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सहायता दी गई।

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, विशिष्ट अतिथि विधायक मयूख महर ने विचार रखे।
 श्रम आयुक्त डा. सुवर्धन ने कहा कि वर्ष 2005 में बोर्ड का गठन किया गया। बोर्ड श्रमिकों की समस्याओं का तेजी से निस्तारण कर रहा है। श्रमिक कल्याण की योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिक के पास वर्ष में 90 दिन का काम करने का प्रमाण पत्र होना जरूरी है।
विज्ञापन

शिविर में 7 श्रमिकों को पुत्रियों के विवाह के लिए, एक मृतक श्रमिक के परिजनों को, 223 बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी गई। 1414 श्रमिकों को सिलाई मशीन, 384 राजमिस्त्रियों को राज मिस्त्री किट, 50 को टूल किट, 590 को मजदूरी किट, 101 को प्लंबर किट, 2084 को कारपेंटर किट, 5 को वेल्डर किट उपलब्ध कराए गए। उप श्रमायुक्त अनिल पेटवाल, एसडीएम सदर अनुराग आर्य, सहायक श्रमायुक्त अनिल .यादव, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दीपक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed