फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thal-Munsyari Road Closed

थल-मुनस्यारी सड़क में मलबा आने 17घंटे बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Thal-Munsyari Road Closed
नाचनी (पिथौरागढ़)। बारिश के कारण मलबा आने से थल मुनस्यारी मार्ग करीब 17 घंटे बंद रहा है। सड़क बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर नाचनी-बांसबगड़ सड़क पर भी मलबा आने के कारण 16 घंटे यातायात बंद रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम छह बजे आंधी तूफान के साथ हुई बारिश से थल-मुनस्यारी सड़क पर हरड़िया के पास काफी मलबा आ गया। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सड़क बंद होने के कारण शनिवार को सुबह थल और मुनस्यारी को जाने वाले वाहन फंस रहे। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोनिवि के जेई कृष्णा पिपलिया ने बताया कि 11 बजे सड़क को सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण शुक्रवार रात बीएसएनएल की बोलेरो जीप भी नाले में बहने से बच गई। जिसे शनिवार को सुबह जेसीबी से निकाला गया।
बारिश से कई बरसाती नाले उफान पर आ गए हैं। हरड़िया नाले में आए मलबे ने बीस मिनट तक राम गंगा के प्रवाह को अवरुद्ध कर दिया।
बारिश के कारण मलबा आने से नाचनी-बांसबगड़ सड़क भी करीब 16 घंटे बंद रही। पीएमजीएसवाई के ईई किशन ऐड़ी ने बताया जेसीबी भेजकर शनिवार को सुबह 10 बजे सड़क खोल दी गई।
तेज बारिश के कारण कई ग्रामीण सड़कें भी मलबा आने से बंद हैं। लोेनिवि और पीएमजीएसवाई की ओर से बंद सड़कों को खोलने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed