फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thal-Munasari road closed for 17 hours

थल-मुनस्यारी सड़क 17 घंटे बंद रही

Wed, 05 Sep 2018 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी Updated Wed, 05 Sep 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
Thal-Munasari road closed for 17 hours
थल-मुनस्यारी मार्ग पर बनिक के पास मलबे को हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला

थल-मुनस्यारी मार्ग पर रातीगाड़ से निपटने के बाद अब बनिक में नया डेंजर जोन बन गया है। मंगलवार शाम बनिक के पास भारी मात्रा में भूस्खलन होने से थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया। जो 17 घंटे बाद सुचारु किया गया। हालांकि, बनिक के ऊपर से लगातार हो रहे भूस्खलन से जान जोखिम में डालकर यातायात सुचारु किया जा रहा है।

विज्ञापन


दो जुलाई को बनिक की पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इसके बाद यहां पर रुक-रुक कर मलबा गिर रहा है। मंगलवार शाम छह बजे बनिक के पास भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया। मलबे के साथ बोल्डर भी सड़क पर गिर गए। इस कारण यह सड़क बंद हो गई। बुधवार सुबह सात बजे से लोनिवि के जेसीबी ऑपरेटर लक्ष्मण सिंह सयाला ने सड़क को खोलना शुरू किया। इस दौरान भी बोल्डर लगातार गिरते रहे।
विज्ञापन


11 बजे सड़क से मलबा और बोल्डर हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोला गया। बनिक के पास नया डेंजर जोन बन गया है। भूस्खलन होने से सड़क कब बंद हो जाए कोई भरोसा नहीं। सड़क बंद होने से मंगलवार रात से ही दर्जनों वाहन फंस गए। बाद में यातायात सुचारु होने पर वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार घंटे बंद रहा पिथौरागढ़-धारचूला मार्ग
अस्कोट। टनकपुर-तवाघाट एनएच खिरचना के पास भारी मात्रा में भूस्खलन होने से चार घंटे से भी अधिक समय तक बंद रहा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह नौ बजे मलबा हटाकर सड़क पर आवागमन सुचारु किया गया। खिरचना में मंगलवार रात सड़क पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए। सुबह पिथौरागढ़ से धारचूला, डीडीहाट और वहां से आने वाले वाहन फंस गए। सूचना पर ग्रिफ के साइड इंचार्ज नितिन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आठ बजे बाद ही सड़क पर कार्य होता है, लेकिन यात्रियों की परेशानी को देखते हुए सुबह पांच बजे से मलबा और बोल्डर हटाने का काम शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed