फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tender process started for Saryu Lift Drinking Water Scheme

Pithoragarh News: सरयू लिफ्ट पेयजल योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Sat, 22 Jun 2024 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Jun 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Tender process started for Saryu Lift Drinking Water Scheme
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लोगों की लंबे समय से चली आ रही सरयू लिफ्ट पेयजल योजना की मांग पूरी होने की उम्मीदें जगी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरयू लिफ्ट योजना के लिए प्रथम चरण में डीपीआर बनाने के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने लोहाघाट की जनता की ओर से सरयू पेयजल लिफ्ट पेयजल योजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने पर सीएम का आभार जताया है।
विज्ञापन

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के पहली बार लोहाघाट आगमन पर उन्होंने पेयजल की समस्या को प्रमुख रूप से उठाया था। प्राथमिकता के आधार पर सरयू लिफ्ट पेयजल योजना बनाने की मांग की थी। सीएम ने उनकी मांग को जल्द पूरा करने की घोषणा की थी। अब प्रथम चरण में सरयू लिफ्ट योजना की डीपीआर बनाने के लिए उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास निर्माण निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि सीएम ने अधिकारियों को समय पर डीपीआर बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए है। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना बनने के बाद लोहाघाट नगर के साथ करीब 14 से अधिक ग्राम पंचायतों के लोगों की प्यास बुझेगी। विधायक के प्रयास पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट, नवीन मुरारी, कविराज मौनी, शैलेंद्र राय, जितेंद्र साह, चांद बोहरा, नवीन जोशी, प्रकाश माहरा आदि कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed