फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ten thousand. candidates. appear. board. exam. 85 centres.

Pithoragarh News: 85 केंद्रों में दस हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Fri, 07 Feb 2025 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ten thousand. candidates. appear. board. exam. 85 centres.
पिथौरागढ़। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। जिले में 10,060 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे जिसके लिए 85 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार जिले में 202 बोर्ड परीक्षार्थी बढ़े हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार 5013 हाईस्कूल और 5047 परीक्षार्थी इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल संस्थागत 4949, व्यक्तिगत में 64, इंटर संस्थागत में 4863, व्यक्तिगत में 184 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। पिछले साल 9858 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इस बार बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या 202 बढ़ी है। बोर्ड परीक्षा के लिए 85 केंद्र बनाए गए हैं इनका निर्धारण विभाग ने पहले की कर लिया है।
विज्ञापन

30 संवेदनशील, एक अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र
पिथौरागढ़। इस बार बोर्ड परीक्षा में 30 केंद्र संवेदनशील होंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी कनालीछीना जीआईसी अति संवेदनशील केंद्र की श्रेणी में शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 फरवरी तक चलेंगी बोर्ड परीक्षा
पिथौरागढ़। बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होंगी जो 11 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक प्रयोगात्मक परीक्षा 15 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं जो 15 फरवरी तक पूर्ण हो जाएंगी।

-
कोट -
बोर्ड परीक्षा के लिए 85 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों का निर्धारण कर दिया है। जल्द कस्टोडियन की निर्धारित होंगे। संवेदनशील केंद्रों में सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम होंगे। बोर्ड परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। - हरक राम कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed