फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tejam's school with a leaky roof is asking questions

Pithoragarh News: सवाल पूछ रहा तेजम की टपकती छत वाला स्कूल

Sat, 05 Jul 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Tejam's school with a leaky roof is asking questions
जीआईसी तेजम में टपकती छत के नीचे एक कोने में बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर नहीं हो रही है। जीआईसी तेजम में खतरे के बीच पढ़ रहे 135 विद्यार्थी इसका प्रमाण हैं। बच्चे टपकती और जर्जर हो चुकी छत के नीचे पढ़ने के लिए मजबूर हैं। जर्जर छत के गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में अभिभावकों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। जीआईसी तेजम का ढाई दशक पूर्व उच्चीकरण हुआ लेकिन आज तक इसका नया भवन नहीं बन सका। 1950 के दशक में बने जूनियर हाईस्कूल में इंटर कॉलेज का संचालन हो रहा है। भवन पुराना होने से यह जर्जर हो गया है। टिन क्षतिग्रस्त होने से बारिश का पानी कक्षों में घुस रहा है। पानी टपकने से छत पर लगीं बल्लियां भी सड़ चुकी हैं और इनके गिरने का खतरा बना हुआ है। हालात ये हैं कि बच्चे एक कोने में कुर्सी-मेज लगाकर पानी से बचने की कोशिश में जुटे हैं। जर्जर हो चुके भवन के गिरने का खतरा है। इससे अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अभिभावकों ने कहा कि कई बार स्कूल भवन के नवनिर्माण की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed