{"_id":"64f21f0438f551cbfc0793e7","slug":"tejam-hospital-is-without-staff-for-two-days-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-3976-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दो दिन से स्टॉफ विहीन है तेजम अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दो दिन से स्टॉफ विहीन है तेजम अस्पताल
Fri, 01 Sep 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
बदहाल पड़ा तेजम चिकित्सालय। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। तहसील तेजम का एक मात्र अस्पताल बुधवार से डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, एएनएम और स्टाफ नर्स विहीन है। तेजम प्रधान गजराज सिंह रावत ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सूचना देने के साथ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में भी मामले को दर्ज कराया है।
प्रधान ने बताया कि तीन डॉक्टर के पद सृजित हैं लेकिन अस्पताल में एक भी नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता को इस अस्पताल का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। दूरदराज के गांवों से मरीज उपचार के लिए आते हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों में भी रोष पनप रहा है। अस्पताल का पूरा परिसर खच्चर, बकरियों और अन्य पशुओं का चारागाह बना है। खंडहर हुए भवनों में झाड़ियां उग आई हैं। क्षेत्र के लोगों ने कई बार अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष गुहार लगाई लेकिन कोई सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई।