{"_id":"57d597974f1c1b9421317d2e","slug":"tehsil-level-executives-and-workers-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मी सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 11 Sep 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट में तहसीलदार को सम्मानित करते नागरिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जुलाई को डीडीहाट, बस्तड़ी में आई आपदा के समय राहत और बचाव में बेहतरीन काम करने वाले तहसील स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को रविवार को यहां नागरिकों की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डायट के पूर्व प्राचार्य डीएस पांगती ने कहा कि एक जुलाई को जिस तरह डीडीहाट तहसील में आपदा आई थी, उस समय यहां के अधिकारियों ने लोगों को मदद पहुंचाने और उनकी सुरक्षा के लिए तत्परता से काम किया। डीडीहाट नगर, बस्तड़ी एवं आसपास के गांवों में हर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपने कामों को तत्परता से कर रहे थे।
विज्ञापन
खासकर बस्तड़ी में आपदा के कुछ ही घंटों में राहत सामग्री पहुंचाकर आपदा पीड़ितों को मदद दी गई। वहीं लोनिवि डीडीहाट द्वारा आपदा के कुछ ही घंटों में सिंघाली जाने वाली सड़क को खोल दिया गया, इससे आपदा में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। इस मौके पर तहसीलदार पीसी पंत को प्रतीक चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अधिकारियों को गांधी जयंती पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन