{"_id":"575c461d4f1c1b5b1a9c582e","slug":"teenager-homes-would-be-manipulating-attachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़छाड़ करने वालों के घरों की होगी कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़छाड़ करने वालों के घरों की होगी कुर्की
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
एसपी रोशन लाल शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी रोशन लाल शर्मा ने कहा कि धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्र में यारसागंबू खोजने गई किशोरी के साथ छेड़छाड़, गालीगलौज, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। एसपी ने गिरफ्तारी न होने की दशा में आरोपियों के घर की कुर्की करने के साथ ही उनके खिलाफ गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट और एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाने का एलान किया है। इस संबंध में शनिवार को महिला सशक्तीकरण मंच की अध्यक्ष लीला बनग्याल के नेतृत्व में महिलाओं ने एसपी से मुलाकात की।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धारचूला थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष धारचूला, थानाध्यक्ष बलुवाकोट और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तारी न होने पर आरोपियों की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इधर, महिला सशक्तीकरण मंच की अध्यक्ष लीला बनग्याल के नेतृत्व में एसपी से मिले शिष्टमंडल ने उन्हें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। कहा कि इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप कर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इन्होंने दो दिन के भीतर गिरफ्तारी न होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी का घेराव करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन की प्रति एससी-एसटी आयोग उत्तराखंड और महिला आयोग नई दिल्ली को भेजी है। शिष्टमंडल में बसंती देवी, गंगोत्री देवी, अंबा देवी, सविता, हंसा, नीलम, मान सिंह दुग्ताल, गणेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन