{"_id":"62c71d378b5453207b7518ec","slug":"technical-fault-in-roadways-bus-pithoragarh-news-hld468329788","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस का स्टेयरिंग फेन, यात्रियों की जान पर बन आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस का स्टेयरिंग फेन, यात्रियों की जान पर बन आई
विज्ञापन
स्टेयरिंग फेल होने के बाद नियंत्रित होकर दुकान में घुसी बस। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग(पिथौरागढ़)। देहरादून से मदकोट जा रही पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस का स्टेयरिंग जयनगर के पास फेल हो गया।
इससे सवार 11 यात्रियों की जान पर बन आई। चालक ने बस से यात्रियों को उतारकर दिल्ली-धारचूला रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए भेजा। रोडवेज चालक का कहना है कि अधिकारियों के फरमान के बाद वह खराब रोडवेज बस को पिथौरागढ़ डिपो को ले जा रहे थे। जयनगर के पास बस अनियंत्रित हो गई।
बृहस्पतिवार सुबह पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज वाहन संख्या यूके07पीए3149 सेराघाट के पास अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया। बस चालक का कहना है कि निगम के अधिकारियों को स्टेयरिंग फेल होने की सूचना देने के बाद भी उन्होंने बस को धीरे-धीरे गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सेराघाट से करीब 50 किलोमीटर बस चलने के बाद रोडवेज बस जयनगर के पास अनियंत्रित होकर सुरेंद्र सिंह पुत्र लाल सिह के घर से टकरा गई ।
रोडवेज बस से भवन को नुकसान पहुंचा है घर की छत टूट गई। हादसे में चालक और परिचालक को चोट नहीं आई है। घर के आंगन में खड़ी दो मोटर साइकिल को भी नुसकान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। सुरेंद्र सिंह ने उत्तराखंड परिवहन निगम से मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद थानाध्यक्ष बेड़ीनाग ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
रोडवेज प्रबंधन ने कहा-चालक ने नहीं दी सूचना, चालक बोला सूचना दी
पिथौरागढ़। रोडवेज बस के स्टेयरिंग फेल होने के मामले में परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें चालक ने स्टेयरिंग फेल होने की सूचना नहीं दी। चालक का कहना है कि सूचना देने के बाद ही यात्रियों को दूसरी बस से भिजवाया गया। जिसके बाद रोडवेज प्रबंधन ने उन्हें धीरे-धीरे बस पिथौरागढ़ तक लाने को कहा गया था। संवाद
बस का सेराघाट के पास स्टेयरिंग फेल हो गया है। सेराघाट में यात्रियों को उतारकर दूसरी बस से आगे को भिजवा दिया था। चालक बिना सूचना के ही बस को चला रहा था, जिसकी लापरवाही से हादसा हुआ है। चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आरके आर्या, एआरएम रोडवेज पिथौरागढ़।
अल्मोड़ा से गाड़ी लेकर आ रहा था। सेराघाट में बस में यात्रियों को बिठा दिया था। इंचार्ज को बता दिया था उन्होंने बस धीरे-धीरे लाने को कहा। फोरमैन ने फोन नहीं उठाया। खराब सड़क के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी, जिसे संभालना मुश्किल हो गया।
नारायण सिंह, रोडवेज चालक।