फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teams send invitation to centenary celebrations

शताब्दी समारोह का आमंत्रण देने टीमें रवाना

Mon, 29 May 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 29 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Teams send invitation to centenary celebrations
कुमाऊं रायफल्स के आपरेशन मिलाप कार्यक्रम के लिए रवाना होती टीम - फोटो : अमर उजाला

कुमाऊं रायफल्स के शताब्दी समारोह की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। भारतीय सेना में कुमाऊंनियों की पहली बटालियन 3 कुमाऊं रायफल्स इस आयोजन को भव्य तरीके से मनाएगी। एक जून से पिथौरागढ़ में ऑपरेशन मिलाप कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देने के लिए सोमवार को कई टीमें रवाना हो गई हैं। यह टीमें कुमाऊं के 28 विकासखंडों में जाएगी और 3 कुमाऊं रायफल्स के 2300 पूर्व सैनिकों, 29 वीरांगनाओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देगी।

विज्ञापन


कुमाऊं रायफल्स की स्थापना 23 अक्तूबर 1917 को हुई थी। इस बटालियन की सबसे पुरानी यूनिट 3 कुमाऊं रायफल्स है, जो इस समय पिथौरागढ़ में तैनात है। 3 कुमाऊं रायफल्स ऐसी बटालियन है जिसमें सभी सैनिक कुमाऊं मंडल के ही हैं। सोमवार को ऑपरेशन मिलाप आमंत्रण के लिए टीमों को रवाना करते समय जानकारी दी गई कि इस सेना ने प्रथम विश्वयुद्ध, द्वितीय विश्वयुद्ध, भारत-पाक युद्ध, उत्तर पूर्वी राज्यों में घुसपैठ को रोकने के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। साथ ही दुश्मनों के दांत खट्टे किए और देशद्रोहियों को सबक सिखाया।
विज्ञापन


एक से 30 जून तक चलने वाले ऑपरेशन मिलाप कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। सोमवार को रिटायर्ड मेजर जनरल आरके कौशल की उपस्थिति में बिग्रेडियर राकेश मनोचा एवं अन्य अधिकारियों ने टीम को रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed