फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teachers protest, demand solutions to problems

Pithoragarh News: शिक्षकों का प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की मांग

Tue, 17 Oct 2023 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Oct 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest, demand solutions to problems
पिथौरागढ़ सीईओ कार्यालय में प्रदर्शन करते  राजकीय ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी और सदस्य। संवाद
पिथौरागढ़। जिले में राजकीय शिक्षक संघ के शिक्षकों ने समस्याओं के समाधान की मांग के लिए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्हें सिर्फ कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को राजकीय शिक्षक संघ के भूपेंद्र सिंह भंडारी के नेतृत्व में जिले के सभी विकासखंडों में पदाधिकारियों और सदस्यों ने सीईओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लचर कार्यप्रणाली से ही जिले में लगभग 90 फीसदी विद्यालय मुखिया विहीन हैं। शिक्षकों के सामान्य प्रकरणों का भी समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिला मंत्री प्रवीण रावल ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों और विद्यालय हित के लिए तत्परता से कार्य करते हैं लेकिन विभाग जायज मांगों को पूरा नहीं कर रहा है। शासन भी समस्याओं को लेकर उदासीन रवैया अपनाए हुए है। शिक्षक 25 से 30 वर्ष सेवा देने के बाद भी बिना पदोन्नत हुए ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं। प्रदर्शन में जगदीश बिष्ट, संजय जोशी, प्रीति वर्मा, मोहित बिष्ट, करन थापा, मनोज पांडे, नीरज जोशी, गिरिजा शंकर पंत, देवेश अवस्थी, मनमोहन मेहता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed