फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teachers and employees leave for Dehradun to demand the restoration of the old pension scheme

Pithoragarh News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए शिक्षक-कर्मचारी देहरादून रवाना

Sat, 12 Sep 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 12 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Teachers and employees leave for Dehradun to demand the restoration of the old pension scheme
लोहाघाट (चंपावत)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चंपावत जनपद से सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी शनिवार को देहरादून के लिए रवाना हुए। वे रविवार को देहरादून में आयोजित होने वाली पेंशन रैली और मुख्यमंत्री घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) के आह्वान पर हो रहा है। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कर्मचारियों के पहुंचने की उम्मीद है। आंदोलनकारी पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और नई पेंशन व्यवस्था समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मुख्य मांग सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक और सुरक्षित पेंशन उपलब्ध कराना है। एनएमओपीएस के जिला अध्यक्ष गोविंद मेहता के नेतृत्व में जनपद के चारों विकासखंडों से कर्मचारी देहरादून गए। कर्मचारी नेताओं ने देहरादून रैली में चंपावत जनपद की मजबूत भागीदारी दर्ज कराने का दावा किया। उन्होंने सभी शिक्षक-कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। देहरादून रवाना होने वालों में जगदीश अधिकारी, उत्तम फर्त्याल, कुंवर फर्तोली, नरेश जोशी, संजय कुमार, प्रकाश तड़ागी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed