{"_id":"57cefb284f1c1b3d3b318604","slug":"teacher-teacher-deployed-to-rent","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका ने तैनात किया किराए का टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका ने तैनात किया किराए का टीचर
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
Updated Tue, 06 Sep 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
तैनात किया किराए का टीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइमरी पाठशाला सुंगाल में विगत 2 वर्षों से अध्यापिका ने 1000 रुपये किराए पर किसी बाहरी व्यक्ति को टीचर के तौर पर रखा है, जो बच्चों को पढ़ाता है। अध्यापिका खुद विद्यालय से गैरहाजिर रहती है। अब इस मामले की जांच उपखंड शिक्षाधिकारी करेंगे। तीन दिन के भीतर जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी। यह मामला मंगलवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में सामने आया।
विज्ञापन
सदन में शिक्षा की अव्यवस्था पर सदस्यों ने तीखे सवाल किए। बताया गया कि सरकारी तौर पर सुंगाल विद्यालय में तैनात अध्यापिका अक्सर गायब रहती हैं और उन्होंने अपने बदले एक व्यक्ति को रख दिया। बैठक में राजीव नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में अध्यापकों की तैनाती के लिए शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से रखीं समस्याएं
बीडीसी बैठक में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। क्षेत्र प्रमुख गंगा बिष्ट की अध्यक्षता में विकासखंड सभागार में हुई बैठक में बनकोट-बडगरी-सप्तेश्वर, पव्वाधार-ननौली, डोबालखेत-बगड़डोबाल, डयूलहैड़कोट, बुंगली, मदनपुरी नैनी मार्ग के प्रभावितों को मुआवजा देने के साथ ही खिरमांडे-नैनी सड़क और गणाई-बनकोट मार्ग में खराब डामरीकरण का मामला रखा गया। विधायक नारायण राम आर्या ने गंगोलीहाट लिफ्ट पेयजल योजना को जल संस्थान को हस्तांतरण का मामला प्रमुखता से रखा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत 13 और राज्य योजना में 8 सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। एससीपी से विकासखंड में 5 इंटर कॉलेज भवनों का निर्माण प्रगति पर है और 15 इंटर कॉलेज भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। सिंचाई, खाद्य नागरिक आपूर्ति, बाल विकास, समाज कल्याण, पशुपालन विभाग से संबंधित समस्याओं को भी रखा गया। मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने विभागीय अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों की समस्या का समय से निदान करने की बात कही। बैठक में पीडी डीआरडीए नरेश कुमार, ज्येष्ठ उपप्रमुख मीना गंगोला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलवंत सिंह महरा, बीडीओ संतोष पंत और समस्त सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन