फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Municipal Corporation uprooted 135 pallets with JCB in haldwani

Haldwani: नगर निगम ने 135 पटालों को JCB से उखाड़ा, छह घंटे चला अभियान; अतिक्रमणकारियों ने किया विरोध

Tue, 02 Jul 2024 02:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 02 Jul 2024 02:04 PM IST
सार

हल्द्वानी में नगर निगम की टीम ने शनि बाजार क्षेत्र में जेसीबी से नाले के ऊपर रखे 135 पटालों (स्लैब) को उखाड़ दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया।

विज्ञापन
Municipal Corporation uprooted 135 pallets with JCB in haldwani
नगर निगम ने 135 पटालों को JCB से उखाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी में नगर निगम की टीम ने शनि बाजार क्षेत्र में जेसीबी से नाले के ऊपर रखे 135 पटालों (स्लैब) को उखाड़ दिया। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। नाले की सफाई में बाधा बनने के कारण पटालों को तोड़ा गया। दो घंटे की बारिश में शनिबाजार नाले पर बने पटालों पर कूड़ा फंस गया था। इससे लोगों के घरों में गंदा पानी भर गया था। ठेकेदार ने नाले में पटाल होने के कारण सफाई करने से मना कर दिया था। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम ने सोमवार सुबह नौ बजे से अभियान चलाया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- चाचा-भतीजा के कारनामे: दोस्तों के साथ मिलकर फैलाई थी दहशत, तमंचा और कारतूस बरामद; चार आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन


अभियान के दौरान कुछ लोगों ने पटाल हटाने पर विरोध किया लेकिन निगम अधिकारियों की सख्ती के सामने उनकी नहीं चली। निगम ने छह घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे पटरी से लेकर मंडी तक नाले पर रखे सभी पटाल उखाड़ दिए। वहीं, एक निर्वतमान पार्षद का भी नाले का पास एक कार्यालय था। इस कार्यालय के सामने नाले पर सीमेंट का पटाल लगाया गया था। निगम की टीम ने इस पटाल को भी तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed