फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Taxis coming to a standstill in protest against privatization of fitness centers

Pithoragarh News: फिटनेस सेंटर के निजीकरण के विरोध में ठप रहे टैक्सियों के चक्के

Sat, 27 Jan 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Taxis coming to a standstill in protest against privatization of fitness centers
पिथौरागढ़/चंपावत/लोहाघाट। फिटनेस सेंटर के निजीकरण के खिलाफ टैक्सी संचालकों में गुस्सा है। इसके विरोध में पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में शनिवार को टैक्सी का संचालन ठप रखा गया। टैक्सी संचालकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। टैक्सियों का संचालन ठप रहने से दोनों जिलों के सैकड़ों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने रोडवेज बसों का सहारा लिया। हालांकि स्थानीय स्तर पर टैक्सियों का संचालन पूर्व ही तरह ही जारी रहा।
विज्ञापन

हल्द्वानी में टैक्सी वाहनों की फिटनेस को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर नहीं किए जाने से नाराज पिथौरागढ़ के सभी टैक्सी संचालकों ने शनिवार को अपने वाहनों का संचालन बंद रखा। सुबह से ही टैक्सी का संचालन ठप रहने से पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, टनकपुर सहित अन्य रूटों पर जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को रोडवेज स्टेशन में बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

टैक्सी संचालकों की हड़ताल के कारण मैदानी क्षेत्रों के लिए जाने वाली सभी बसें खचाखच भर कर रवाना हुईं। कुछ यात्रियों को अपनी यात्रा ही स्थगित करनी पड़ी। इसके अलावा जिले के धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, कनालीछीना, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग सहित अन्य आंतरिक मार्गों पर भी टैक्सी संचालन ठप रहा। जिन क्षेत्रों में बसों का संचालन नहीं होता है वहां पर यात्रियों को पैदल सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल किशोर का कहना है कि फिटनेस के नाम पर टैक्सी संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। लंबे समय से मांग उठाने के बाद भी अभी तक इस मामले का समाधान नहीं निकाला गया है। यदि शीघ्र इस मामले में उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो अनिश्चितकालीन के लिए टैक्सी संचालन बंद किया जाएगा।
इधर चंपावत और लोहाघाट में भी टैक्सी संचालकों में गुस्सा देखने को मिला। शनिवार को बाराकोट टैक्सी स्टैंड पर वाहन स्वामी उमेश कालाकोटी के नेतृत्व में एकत्र हुए वाहन चालक, वाहन स्वामियों ने आरोप लगाया कि वाहनों की फिटनेस का काम निजी हाथों में दिए जाने से वाहन चालकों, मालिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जल्द इस निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हरीश तिवारी, बचीनाथ, राजेंद्र जोशी, प्रदीप कालाकोटी, विजय सिंह, मदन सिंह, दीपक कुमार, राजेंद्र मेहता ,महेंद्र सिंह, मेहता गिरीश, संदीप कुमार, भोपाल सिंह आदि थे।
टनकपुर में भी प्रभावित रहा टैक्सी संचालन

टनकपुर(चंपावत)। कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन के आह्वान पर शनिवार को नगर से पहाड़ और मैदान के लिए टैक्सी संचालन प्रभावित रहा। हालांकि सुबह हड़ताल का मिलाजुला असर ही देखने को मिला लेकिन बाद में यूनियन से जुड़े लोगों के आगे आने से पिथौरागढ़-चंपावत आदि के लिए संचालित होने वाले टैक्सी स्टैंड पर सुनसानी रही। श्री पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन कुमार ने बताया कि महासंघ ने आंदोलन का समर्थन किया है। वहां टैक्सी चालक उमेश कुमार, कमलेश चंद, प्रकाश चंद आदि मौजूद रहे। संवाद

--
टैक्सी संचालकों की आपत्ति
फिटनेस सेंटर में अपनाई जा रही जटिल प्रक्रिया में अधिकांश टैक्सी में छोटी-छोटी चीजों को फिटनेस योग्य न बताकर सुविधा शुल्क के रूप में अवैध वसूली की जा रही है। फिटनेस सेंटर के कोई भी मानक तय नहीं हैं और न ही वाहन मालिक को इसके बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed