फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Taxi operators' strike continues, passengers kept wandering for the second day

Pithoragarh News: टैक्सी संचालकों की हड़ताल जारी, दूसरे दिन में भटकते रहे यात्री

Sun, 28 Jan 2024 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Taxi operators' strike continues, passengers kept wandering for the second day
यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज ने टनकपुर को भेजी तीन अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

जब तक मांगें पूरी नहीं की जातीं, नहीं चलाएंगे वाहन : टैक्सी यूनियन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। फिटनेस सेंटर के निजीकरण के विरोध में टैक्सी संचालकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को दूसरे दिन भी टैक्सी संचालन ठप रहा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने टनकपुर के लिए तीन अतिरिक्त बस संचालित की।
हल्द्वानी में टैक्टिसयों की फिटनेस को लेकर आ रही दिक्कतों को दूर नहीं किए से नाराज टैक्सी संचालकों ने रविवार को भी संचालन बंद रखा। इस कारण हल्द्वानी और टनकपुर जाने वाले यात्री सुबह से ही रोडवेज स्टेशन पहुंचने लगे। रोडवेज के एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि पिथौरागढ़ डिपो से दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम, लखनऊ, बरेली आदि जगहों के लिए नियमित रूप से 14 बसों का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को यात्रियों की परेशानी को देखते हुए टनकपुर के लिए तीन अतिरिक्त बसें लगाई गईं। इधर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष नवल किशोर का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, विरोध जारी रहेगा। जिले के अन्य जगहों पर भी टैक्सियों का संचालन बंद रहने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
थल में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
थल/मुवानी। निजी फिटनेस केंद्र के विरोध में टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष बबलू सामंत के नेतृत्व में तहसीलदार जयकृति सिंह रावत को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि निजी फिटनेस सेंटर में अवैध वसूली की जा रही है। प्रदूषण केंद्रों की ओर से दिए जाने वाले प्रमाणपत्र भी अमान्य कर दिए जा रहे हैं। इससे वाहन स्वामियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहां उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, राजकुमार, दीवान नाथ, कुंदन चुफाल, सुमित लोहनी, डिम्मी कुमार आदि मौजूद रहे। इधर मुवानी में टैक्सी यूनियन की हड़ताल के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से आवाजाही नहीं होने से बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। दूरदराज क्षेत्रों से जिला मुख्यालय जाने वाले यात्रियों को वाहन नहीं मिलने से उन्हें यात्रा टालनी पड़ी। व्यापारी राजेश खोलिया, हरीश पुजारा ने बताया कि टैक्सियों की आवाजाही बंद होने से लोग खरीदारी को बाजार नहीं पहुंच सके। संवाद
फोटो 28 पीटीएच 03 पी- पिथौरागढ़ में रोडवेज स्टेशन में लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
फोटो 28 पीटीएच 04 पी- थल में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते टैक्सी संचालक। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed