{"_id":"62947dcf159058df213b191276865268","slug":"tanidhar-tower-not-benefit-consumers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाणीधार के टावर का उपभोक्ताओं को लाभ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाणीधार के टावर का उपभोक्ताओं को लाभ नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला,धारचूला /पिथौरागढ़
Updated Sun, 27 Dec 2015 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठाणीधार में दो माह पूर्व लगाए गए बीएसएनएल के मोबाइल टावर से लोगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। टावर शुरू करने के दिन भाजपा और कांग्रेस में श्रेय लेने की होड़ लगी रही लेकिन अब इस मुद्दे पर सभी ने चुप्पी साध ली है। संचार सेवा से जुड़ने का सपना संजोए लोगों को फिर से निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
मोबाइल टावर को लगाते समय तकनीकी पक्ष का ध्यान नहीं दिया गया। इसके नजदीक के गांव ही इसकी रेंज में नहीं आ पा रहे हैं। चौदांस घाटी के पांगू, रिमझिम, रौतो, हिमखोला, नारायण आश्रम, सोसा गांव के लोगों को इस टावर से कोई लाभ नहीं मिल रहा है। यह सभी गांव टावर के पास ही स्थित हैं। बीएसएनएल के अधिकारी टावर में आ रही इस दिक्कत को दूर करने के लिए नहीं जा रहे हैं। इधर, भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल ने कहा कि टावर को सही ढंग से संचालित करने की मांग को लेकर एक बार फिर से आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा का कहना है कि अब बीएसएनएल की सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। ब्लाक प्रमुख नेत्रसिंह कुंवर का कहना है कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के सामने उठाया जाएगा। संचार सेवा में सुधार के लिए इस इलाके में नए टावर लगाए जाने जरूरी हैं।
विज्ञापन