फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tanakpur-Tvaghat is blocked.

भारी बारिश से 12 घंटे बंद रहा टनकपुर-तवाघाट एनएच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Tvaghat is blocked.
भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मदकोट-दारमा सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से पांच ग्रामीण सड़कें बंद चल रही हैं।
विज्ञापन

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-तवाघाट एनएच लखनपुर के पास 12 घटे तक बंद रहा जिससे धारचूला, मुनस्यारी को जाने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए। इसके अलावा पनार-अल्मोड़ा मार्ग (अल्मोड़ा के मकड़ाऊं) में तीन घंटे और थल-मुनस्यारी एनएच भी आठ घंटे तक बंद रहा। भारी बारिश के कारण सड़कों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क बंद होने के बाद भी समय से खोलने के लिए जेसीबी मशीनें पहुंच रही हैं जिससे दिक्कत हो रही है। इसके अलावा नाचनी क्षेत्र के नापड़ में 25 केवि का ट्रांसफार्मर फुंक गया। साथ ही कई स्थानों पर बिजली की लाइनों में पेड़ गिरने से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।
पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के कारण बांसबगड़-कूटा-पंद्रहपाला, कालिका-खुमती, स्यांकुरी-धामीगांव, डोर-सैंणराथी और बैराज-बोगाड़ बंद चल रही हैं। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर- तवाघाट एनएच लखनपुर के पास 12 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा। सड़क बंद होने से सैकड़ों यात्री वाहनों के साथ-साथ, दूध, डीजल-पेट्रोल, और सब्जी के वाहन फंसे रहे। बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क खुलवाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।
विज्ञापन

बुधवार रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक क्षेत्र में सात घंटे भारी बारिश हुई। भारी बारिश से थल-मुनस्यारी सड़क रातिगाड़, हरड़िया के नया बस्ती में आठ घंटे बंद रही। लोनिवि ने सुबह आठ बजे यातायात सुचारू कराया। इधर यूपीसीएल के लाइनमैन भूपेंद्र कुमार ने बताया कि नापड़ में 11 केवि लाइन पर तुन का पेड़ गिरने से तीन डबल पोल, गिरगांव में भी पेड़ गिरने से तीन डबल पोल गिर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वीटी के रीजा कपोला में बिजली गिरने से 25 केवी का ट्रांसफर फुंक गया जिससे नापड़ क्षेत्र के नापड़, रौड़ा, ढोली बगड़, भकुंडा, गवालाकूड़ी, खतेड़ा, सीणी, चामा, खेतकाना के नौ गांवों में बिजली गुल रही। पनार-अल्मोड़ा सड़क भारी बारिश के कारण चार घंटे तक बंद रही जिसमें पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग आने वाले और अल्मोड़ा, हल्द्वानी जाने वाले सैकड़ों वाहन फंसे रहे। किसी तरह इस सड़क पर मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। सड़क बंद होने से समाचार पत्र भी पांच घंटे देरी से पिथौरागढ़ पहुंचे।
बरा गांव में दिव्यांग का घर आया खतरे की जद में
पिथौरागढ़। नाचनी और मुनस्यारी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। बरा गांव में दिव्यांग हीरा सिंह का घर खतरे की जद में आ गया है। उन्हें कुछ समय पूर्व ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भवन मिला था। उन्होंने शासन-प्रशासन से भवन की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। संवाद
पांखू चौसाला नौलड़ा सड़क दस दिन से बंद, ग्रामीणों का संपर्क कटा
थल (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क से बनी पांखू चौसाला सड़क पिछले दस दिनों से मड़ गांव के पास मलबा गिरने से बंद चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी सड़क को नहीं खोला जा रहा है। सड़क बंद होने से चौसाला, मड़, कोटगाड़ी, कोटमन्या, पांखू सहित कई गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नरेंद्र सिंह रौतेला, बहादुर सिंह रौतेला, देवराज सिंह रौतेला, नरेश रौतेला का कहना है कि विभाग और ठेकेदार की मिली भगत के चलते सड़क के खोलने लापरवाही बरती जा रही है। संवाद
बिजली गिरने से तीन मवेशियों की मौत
जौलजीबी(पिथौरागढ़)। जौलजीबी के दूतीबगड़ के तोकगाना गांव में बिजली गिरने से तीन जानवरों की मौत हो गई। बिजली से पुष्पा देवी की गाय, उमेद सिंह के दो बैलों की मौत हो गई है। लोगों ने शासन-प्रशासन से पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। संवाद

पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश का विवरण एमएम में
धारचूला-86.8
बेड़ीनाग-32.4
पिथौरागढ़-32.00
गंगोलीहाट-27.0
डीडीहाट-26.5
मुनस्यारी-86.8
पिथौरागढ़ की नदियों का जल स्तर
नदी - जल स्तर - खतरे का निशान
काली- 889.10 - 890.00
गोरी नदी जौलजीबी- 604.85 - 607.80
गोरी नदी मदकोट- 1211.75- 1215.10

पनार- अल्मोड़ा सड़क बंद होने से सैकड़ों यात्री वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे। संवाद न्यूज एजेंसी

पनार- अल्मोड़ा सड़क बंद होने से सैकड़ों यात्री वाहन तीन घंटे तक फंसे रहे। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

पनार-अल्मोड़ा सड़क में आए मलबे को हटाती मशीन संवाद न्यूज एजेंसी।

पनार-अल्मोड़ा सड़क में आए मलबे को हटाती मशीन संवाद न्यूज एजेंसी।- फोटो : PITHORAGARH

टनकपुर-तवाघाट एनएच लखनपुर के पास 12 घंटे बंद रही। संवाद न्यूज एजेंसी

टनकपुर-तवाघाट एनएच लखनपुर के पास 12 घंटे बंद रही। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed