{"_id":"697a4731878f345933062bf6","slug":"tanakpur-receives-2820-mm-of-rain-in-the-last-24-hours-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-134806-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिछले 24 घंटे में टनकपुर में 28.20 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिछले 24 घंटे में टनकपुर में 28.20 मिमी बारिश
Wed, 28 Jan 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में पिछले 24 घंटे में टनकपुर सबसे अधिक 28.20 मिमी बारिश हुई। आपदा विभाग के अनुसार, चंपावत में 29 मिमी, बनबसा में 25 मिमी, लोहाघाट में 15 मिमी और पाटी में पांच मिमी बारिश दर्ज की गई।
बारिश के चलते ठंड काफी बढ़ गई है। चंपावत नगर का शाम का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर मंगलवार रातभर हुई बारिश के बाद एनएच पर भारतोली से लेकर बापरू क्षेत्र तक कई जगह हल्का मलबा और बोल्डर एनएच पर गिर गया। हालांकि इससे यातायात बाधित नहीं हुआ लेकिन चंपावत से पिथौरागढ़ आने-जाने वाले वाहन चालकों को आवाजाही में थोड़ी मुश्किल हुई। वहीं बुधवार को भी सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। कोहरा छाने से दृश्यता बेहद कम रही। वाहन चलाना आसान नहीं हो रहा था। करीब 10 बजे बाद मौसम साफ हो गया और गुनगुनी धूप खिल आई। देर शाम मौसम ने फिर करवट बदली और चंपावत में बादल छा गए।