फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Talks will be held with the administration for the proposed works in the name of martyrs.

Pithoragarh News: शहीदों के नाम पर प्रस्तावित कार्यों के लिए प्रशासन से की जाएगी वार्ता

Fri, 07 Jun 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Jun 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Talks will be held with the administration for the proposed works in the name of martyrs.
पिथौरागढ़ में आयोजित बैठक में उप​स्थित पूर्व सैनिक। संवाद
पिथौरागढ़। पूर्व सैनिक संगठन की आमसभा में जनपद के सभी पूर्व सैनिकों और आश्रितों के समक्ष संगठन के तीन वर्ष के सफल कार्यकाल और भविष्य की रूपरेखा रखी गई। तय किया गया कि शहीदों के नाम पर जो कार्य प्रस्तावित हैं उन्हें शीघ्र पूरा करने के लिए प्रशासन से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

संगठन के कार्यों को सबके साथ साझा करते हुए बताया कि जनपद में वीर शहीद और उनके आश्रितों को पूर्व सैनिक संगठन के माध्यम से सम्मान दे पाना संगठन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। संगठन ने निर्णय लिया कि जनपद में स्थापित सभी शहीद द्वार, स्मृति पटल आदि स्थान की देखरेख पूर्व सैनिक संगठन करेगा। तिमाही सफाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ताकि वीर शहीदों को समर्पित इन स्थलों की देखभाल हो सके। 26 जून को संगठन के तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed