मशीनों से नहीं होने देंगे खड़िया खनन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, बाराबीसी ग्रामीण उत्थान समिति देवलथल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बसेड़ा, हराली के ग्राम प्रधान हरीश भट्ट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे लोगों ने कलक्ट्रेट में मशीनों के माध्यम से खड़िया खनन करने का विरोध किया। अपर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि मशीनों के द्वारा खड़िया खनन से भूमि का धंस रही है। कृषि योग्य भूमि नष्ट हो रही है। कहा कि ग्रामीणों के लगातार विरोध के बाद भी मशीनों से खनन करने का काम जारी है, जिससे प्रतीत होता है कि इस काम में पट्टाधारक को प्रशासनिक अमले का संरक्षण प्राप्त है।
इन लोगों ने खनन के काम और पट्टाधारक के प्रपत्रों की जांच करने की मांग करते हुए कहा कि जांच होने तक खनन का काम रोक दिया जाना चाहिए। इन लोगों ने मामले की जांच और खनन का काम न रुकने पर जिला मुख्यालय में आमरण अनशन प्रारंभ करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य सचिन सोराड़ी, तुलसी देवी, देवती देवी, भागीरथी देवी, रेनू देवी, पार्वती देवी, भावना देवी, गोविंद देवी, जानकी देवी, चंद्रा देवी, रवींद्र सिंह, त्रिलोक सिंह, गजेंद्र सिंह, चंद्र सिंह शामल थे। एडीएम ने कहा है कि जेसीबी, पोकलेंड, मशीन से खड़िया खनन का नियम नहीं है, मशीनों से खड़िया खनन नहीं होने दिया जाएगा।