{"_id":"59f602914f1c1bf4688b8076","slug":"take-the-sweat-in-the-himchuliya-ghamimo-afni-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमचुलिया में घाम लागो, घामइलो आफनी गांव...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमचुलिया में घाम लागो, घामइलो आफनी गांव...
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
आठगांवशिलिंग महोत्सव में गीत पेश करते नेपाली गायक रामचंद्र काफले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले साल फिर मिलने के वादे के साथ चार दिनी आठगांवशिलिंग महोत्सव का शनिवार रात समापन हो गया। नेपाल के विख्यात गायक रामचंद्र काफले के गीतों पर लोग जमकर झूमे। उन्होंने-हिमचुलिया में घाम लागो, घामइलो आफनी गांव, आफनी थाऊ लागनी रामइलो गीत पेश किए। इससे पहले स्थानीय कलाकारों ने भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि संस्कृति के संरक्षण में ऐसे आयोजन अहम साबित होते हैं। महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक वीरेंद्र वल्दिया ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। आयोजन समिति की ओर से कलाकारों को सम्मानित किया गया। आठगांवशिलिंग महोत्सव के समापन पर शनिवार रात भी दर्शकों की भारी भीड़ जुटी रही। आसपास के गांवों के अलावा जिला मुख्यालय से भी लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे।
विज्ञापन
समापन मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी, वीरेंद्र पाल, महेंद्र लुंठी, राजेंद्र रावत, गिरीश जोशी, मनोज सामंत, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष पवन जोशी, राजू देवलाल, शमशेर महर आदि उपस्थित थे। चार दिन तक चले महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई।
विज्ञापन