पिथौरागढ़। एलएसएम पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चार महाविद्यालयों की दो दिनी ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और द्वाराहाट महाविद्यालयों के 30 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
महाविद्यालय सभागार में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुवानी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जीसी पंत ने किया। प्रतियोगिता के अंडर 54 किलो भार वर्ग बालक वर्ग में बागेश्वर महाविद्यालय के विवेक शाह ने अल्मोड़ा महाविद्यालय के अनुज भट्ट को हराया। अंडर 58 किग्रा वर्ग में द्वाराहाट महाविद्यालय के करन शाह ने पिथौरागढ़ महाविद्यालय के करन राज और बागेश्वर महाविद्यालय के विवेक सिंह नेगी ने अल्मोड़ा महाविद्यालय के अंकित को हराया। शनिवार को फाइनल मुकाबले होंगे।
निर्णायक की भूमिका मनोज रावत, कमलेश मखौलिया, नवीन लुंठी, सुरेश सिंह, रवि कलपासी, शोभित शाह, निर्मल नगरकोटी, विवेक पाल, किरन खत्री ने निभाई। प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया। इस दौरान अख्तर अली, मुकेश सिंह, जगदीश सिंह, डॉ. डीके उपाध्याय, डॉ. हेम चंद्र पांडेय, डॉ. प्रेमलता पंत, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. मुन्नी पाठक, डॉ. नवीन रजवार, डॉ. आशुतोष पांडेय, दिनेश पंत आदि थे। संवाद