फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   "Sword Singh was Kdku Pithoragarh lanes'

‘पिथौरागढ़ की गलियों का खड़कू खड्ग सिंह हो गया’

Sun, 10 May 2015 10:46 AM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़ Updated Sun, 10 May 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
 ‘पिथौरागढ़ की गलियों का खड़कू खड्ग सिंह हो गया। आज मेरा प्रमोशन हो गया, मैं आपका और आप मेरे हो गए’। पिथौरागढ़ पहुंचे प्रख्यात भू विज्ञानी प्रो. केएस वल्दिया ने कुछ इसी अंदाज में स्वयं को खड्ग सिंह पुकारे जाने पर लोगों का इस्तकबाल किया। उन्होंने ‘सारे जहां से अच्छा पिथौरागढ़ हमारा’ गुनगुनाया तो तालियां बरस गईं। प्रो. वल्दिया का शनिवार को यहां जिला पंचायत सभागार में नागरिक अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

 इस दौरान उन्होंने म्यांमार (बर्मा) से पढ़ाई के लिए अपने दादा के साथ पिथौरागढ़ आने का वाकया साझा किया। बतायाकि उनके दादा लछमन सिंह वल्दिया का म्यांमार में बड़ा कारोबार था। बचपन में एक दिन दादा ने पिता देव सिंह वल्दिया से कहा कि अब मुलुक (अपने देश) जाना चाहता हूं। खुद नहीं पढ़ पाया। तुम्हें भी कक्षा 4 तक ही पढ़ा पाया, अब पोते को बेहतर शिक्षा दूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने अपने गुरुओं (शिक्षकों) की तुलना देवताओं से की।  मिशन स्कूल में पढ़ाई के दौरान अंग्रेजी शिक्षक रहे ईश्वरी दत्त पंत, कक्षा 9, 10 में सरस्वती देवसिंह हाईस्कूल पिथौरागढ़ में अंग्रेजी शिक्षक माधवानंद उप्रेती, इंटर की पढ़ाई के दौरान जीआईसी पिथौरागढ़ में अंग्रेजी शिक्षक रहे शिव बल्लभ बहुगुणा को खास तौर पर याद किया। इस दौरान प्रो. वल्दिया को शाल ओढ़ा, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। डा. अजय शुक्ल, विजयवर्धन उप्रेती, एसडीएस जीआईसी के प्रधानाचार्य डा. अशोक पंत, प्रोफेसर वल्दिया के बालसखा लक्ष्मी दत्त पाटनी, जिला बार संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट, डा. डीएस पांगती, परमानंद चौबे, होटल एसोसिएशन के राजू देव लाल, राजेंद्र भट्ट, जिला व्यापार मंडल के संरक्षक भूपेंद्र माहरा, अध्यक्ष पवन जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, कोमल मेहता, मुकेश पंत, वीरेंद्र वल्दिया, राजेंद्र रावत, भगवान रावत आदि उपस्थित रहे।

       
                       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed