फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Swimming pool being built, water sports will be held from September

Pithoragarh News: बन रहा तरणताल, सितंबर से होंगी जल क्रीड़ाएं

Mon, 21 Aug 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Aug 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Swimming pool being built, water sports will be held from September
पिथौरागढ़ का वाटर पार्क। संवाद
पिथौरागढ़। नगरपालिका सितंबर से जल क्रीड़ाएं संचालित करने की तैयारी में है। करोड़ों की लागत से बन रहे वाटर पार्क का काम अंतिम चरण में है। वाटर पार्क में अब सुरक्षा कार्य का काम किया जाना है। सबसे खास बात वाटर पार्क में बना स्वीमिंग पूल अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों अनुसार बना है। इसका लाभ तैराकी के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

नगरपालिका मैग्नासाइट फैक्टरी के ठीक नीचे वाटर पार्क का निर्माण कर रही है। लगभग एक करोड़ 20 लाख की लागत से बन रहे इस वाटर पार्क में 50 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा स्वीमिंग पूल बनकर तैयार हो चुका है। इसमें टाइल लगाने का काम भी हो चुका है। वाटर पार्क में गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय स्तर पर क्षेत्र का पर्यटन भी बढ़ेगा। पहले चरण में जल क्रीड़ाएं संचालित की जाएंगी। दूसरे चरण में ओपन जिम लगाने का काम किया जाएगा। इसके साथ ही योग केंद्र भी स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सितंबर माह में जल वाटर पार्क का संचालन शुरू किया जाएगा। वाटर पार्क के चारों ओर पर्वतीय संस्कृति वाले चित्र उकेरे जाएंगे। वाटर पार्क से 100 मीटर ऊपर पैदल मार्ग में जसुली शौक्याणी की बनाई गई धर्मशाला का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वाटर पार्क में बना स्वीमिंग पूल अंतरराष्ट्रीय स्तर का है। आने वाले समय में यहां पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed