फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Swarnika of Bedi Nag won gold in horse riding competition

Pithoragarh News: बेड़ीनाग की स्वर्णिका ने घुड़सवारी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण

Wed, 28 Jan 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 28 Jan 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Swarnika of Bedi Nag won gold in horse riding competition
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग की स्वर्णिका राठौर ने नई दिल्ली में आयोजित एनसीसी की राष्ट्रीय वार्षिक गणतंत्र दिवस शिविर की घुड़सवारी प्रतियोगिता में इस बार भी एक स्वर्ण सहित तीन पदक जीत कर परचम लहराया है।
विज्ञापन

सीनियर अंडर ऑफिसर स्वर्णिका ने वार्षिक एनसीसी पीएम रैली में देशभर के कैडेट का नेतृत्व किया। शिविर में एनसीसी के कुल 2361 कैडेट ने भाग लिया था। इनमें 917 छात्राएं थीं। स्वर्णिका वर्तमान में वनस्थली विश्वविद्यालय, जयपुर की एनसीसी यूनिट में सीनियर अंडर ऑफिसर हैं। उन्होंने एनसीसी माउंटेड ट्रूप ( घुड़सवारी दस्ता) की कमांडर के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शो जंपिंग में स्वर्ण, टॉप स्कोर के लिए कांस्य और ड्रेसेज में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

उन्होंने दूसरी बार माउंटेड ट्रूप की कमांडर के रूप में तलवार संभाल कर रैली में एनसीसी बेड़े का नेतृत्व किया। स्वर्णिका की प्रारंभिक शिक्षा हिमालय इंटर कॉलेज चौकोड़ी से हुई है। वह प्रमुख व्यवसायी मनोज राठौर की पुत्री हैं। उनकी मां हेमलता राठौर अध्यापिका हैं। उनके ताऊ सुधीर राठौर वरिष्ठ पत्रकार हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक फकीर राम टम्टा, पालिकाध्यक्ष हेमा पंत, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, हिमालय इंटर कॉलेज चौकोड़ी की प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed