फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Swarm of wasps attacks schoolgirl on her way home; condition critical

Pithoragarh News: स्कूल से घर जा रही छात्रा पर ततैया के झुंड ने किया हमला, हालत गंभीर

Thu, 17 Sep 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 17 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Swarm of wasps attacks schoolgirl on her way home; condition critical
पिथौरागढ़। जीआईसी बड़ाबे से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्राओं पर ततैया के झुंड ने हमला कर दिया। घटना में एक छात्रा घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य छात्राओं ने भागकर बमुश्किल ततैयों से पीछा छुड़ाया और सुरक्षित बच गईं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है तो अभिभावकों में आक्रोश है। अभिभावकों का कहना है कि इस घटना के बाद छात्र-छात्राओं को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले के धारी, बेलतड़ी निवासी 17 वर्षीय भूमिका भट्ट जीआईसी बड़ाबे में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। बीते बुधवार को वह अपनी साथियों के साथ छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में छत्ते से निकलकर ततैयों ने छात्राओं पर हमला कर दिया। अन्य छात्राएं तो भागकर ततैयों से पीछा छुड़ाने में कामयाब रहीं लेकिन भूमिका के सिर पर कई ततैयों ने डंक मार दिए। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। साथियों की सूचना पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बेहोशी की हालत में पड़ी भूमिका को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। वहीं इस घटना से धारी, बेलतड़ी गांव के छात्र-छात्राओं में डर का माहौल है। हालात यह है कि वे ततैयों के डर से स्कूल जाने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में नगर से लेकर कस्बों, गांवों में आए दिन ततैयों के हमले में लोग घायल होकर जीवन और मौत से जूझ रहे हैं और जिम्मेदार चुप हैं। बीते दो महीने के भीतर जिले के अलग-अलग हिस्सों में ततैयों के हमले में 15 से अधिक लोग घायल होकर जिला अस्पताल पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed