{"_id":"9e534e818df474713332996cc65699be","slug":"suspended-a-policeman-a-line-spot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पुलिसकर्मी सस्पेंड, एक लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस अधीक्षक रोशन लाल शर्मा ने बुधवार को दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की। कनालीछीना थाने में तैनात कांस्टेबल कुलदीप सिंह चीमा को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
उन पर आरोप है कि वह तीन फरवरी को बागेश्वर सरकारी काम से भेजे गए थे लेकिन तब से लेकर आज तक गायब रहे। बुधवार को जैसे ही कुलदीप कनालीछीना पहुंचे तो एसपी ने उसको निलंबन का आदेश थमा दिया।
विज्ञापन
एसपी ने इसे ड्यूटी के प्रति गंभीर लापरवाही करार दिया। उन्होंने बताया कि अस्कोट थाने में तैनात ईश्वरी दत्त जोशी को लाइनहाजिर कर दिया गया है।
वह भी बिना छुट्टी लिए ड्यूटी से गायब थे। एसपी की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा है। यहां अनुशासनहीनता में कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन