फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Survivors of soldiers kept on the border

सरहद पर तैनात जवानों की कलाइयों में सजेंगी बच्चों की बनाई राखियां

Sun, 05 Aug 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 05 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
Survivors of soldiers kept on the border
सीमा पर तैनात जवानों के लिए राखी बनाते सोसायटी के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

सरहद पर तैनात सैनिकों की कलाइयों में बच्चों द्वारा तैयार रंग-बिरंगी राखियां सजेंगी। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के बच्चों ने राखियां बनानी शुरू कर दी हैं। सोसायटी की ओर से पांच हजार राखियां विभिन्न सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए भेजी जाएंगी।

विज्ञापन


सोसायटी में रहने वाले बच्चे अब तक चार हजार से राखियां बना चुके हैं। 12 से 15 अगस्त तक यह राखियां सरहदों पर तैनात जवानों के लिए भेज दी जाएंगी। संस्था के अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि सीमाओं पर तैनात जवानों के लिए राखी बनाना बच्चों के भीतर देश प्रेम जागृत करता है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से बच्चों में कौशल विकास भी होता है।
विज्ञापन


संस्था का लक्ष्य 2020 तक सरहद पर तैनात हर सैनिक तक बच्चों द्वारा बनाई गई राखी पहुंचाना रहेगा। राखियां बनाने में पूजा भट्ट, करुणा खर्कवाल, बबीता, अंजली, अमित, निकीता, कंचन, धनेश्वरी, विमला, प्रेमा, लक्ष्मी, काजल, मुस्कान, आरती, पूजा, कमलेश, पारस, भावेश, हिमांशु, विजय आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed