फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Survey new places for irrigation schemes: Bhandari

सिंचाई योजनाओं के लिए नए स्थानों का करें सर्वे : भंडारी

Fri, 17 May 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 May 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Survey new places for irrigation schemes: Bhandari
पिथौरागढ़ ​स्थित कैंप कार्यालय में अ​धिकारियों को निर्देश देते राज्यमंत्री गणेश भंडारी। संवाद
पिथौरागढ़। दायित्वधारी मंत्री गणेश भंडारी ने कैंप कार्यालय में जल निगम, जल संस्थान और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


भंडारी ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सौन पट्टी के लिए नई पेयजल योजना और आंवलाघाट पेयजल योजना फेस दो के बारे में चर्चा करते हुए अधिकारियों से जानकारी ली। चंद्रभागा एसएसबी गेट के पास बने नलकूप का पानी जांच में पीने योग्य नहीं पाया गया है। इस पर भंडारी ने नलकूप के पानी को किरीगांव के टैंक में स्टोर कर लोगों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सिंचाई योजनाओं के लिए नए स्थानों का सर्वे कर चिह्नित करने को कहा। भंडारी ने नैनीसैनी हवाई पट्टी के पास बोरवेल के खराब पड़े पंप को शीघ्र बदलने, बिजली लाइनों को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने 23 मई को सभी जगहों का संयुक्त निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed