फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Supply of LPG in Pithauragarh

घंटाकरण में तीन हफ्ते से गैस नहीं बंटी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Supply of LPG in Pithauragarh
Supply of LPG in Pithauragarh
पिथौरागढ़। खड़कोट वार्ड के घंटाकरन क्षेत्र में तीन हफ्ते से गैस नहीं बंटने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में प्रत्येक शुक्रवार को गैस का वितरण किया जाता है लेकिन बीते हफ्ते से रसोई गैस न बंटने से कई लोगों के सिलिंडर खत्म हो गए हैं या खत्म होने की कगार पर हैं। कई लोग सिलिंडर खत्म होने के बाद होटलों से खाना मंगाकर पेट भर रहे हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर में सड़क बंद होने के बाद से गैस नहीं बंट सकी है। इसके बाद दिवाली में अवकाश होने से हल्द्वानी में गैस रिफिल नहीं हो सकी। शुक्रवार को रसोई गैस सिलिंडर की कमी के कारण वितरण नहीं होने हो सका।
विज्ञापन

गैस प्रबंधक ऊषा राणा ने बताया कि घंटाकरन में शनिवार को गैस बांटी जाएगी। सड़क बंद होने और दिवाली की छुट्टी के चलते आपूर्ति प्रभावित रही। इस कारण बैकलॉग दो हजार पहुंच गया है। शनिवार को नगर में रसोई गैस सिलिंडर के चार वाहनों से गैस वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस का वितरण नहीं होने से मुश्किलें बढ़ गई है। तीन शुक्रवार बीत गए हैं। गैस नहीं होने से मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बाहर से खाना मंगाने की नौबत आ गई है। - दिनेश जोशी, स्थानीय

गैस वितरण नहीं होने से खाना भी सोच समझकर बनाना पड़ रहा है। किसी तरह जुगाड़ किया है लेकिन रसोई गैस सिलिंडर अंतिम चरण में हैं। कभी भी खत्म सकता है। - राजेंद्र मेहता, स्थानीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed