फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sudama's house collapsed in Bhuraula village of Thal.

थल के भुरौला गांव में सुदामा का मकान भरभरा कर गिरा,

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sudama's house collapsed in Bhuraula village of Thal.
थल के दड़मोली तोक भुरौला में मूसलाधार बारिश के कारण गिरा मकान। - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत दड़मोली के तोक भुरौला में मूसलाधार बारिश से सुदामा नंद पाठक के मकान की एक तरफ की दीवार के साथ पूरी छत गिर गई। हादसे के दौरान सुदामा नंद और उसकी पत्नी सरस्वती देवी, उनके बेटे कृष्णानंद पाठक घर के अंदर खाना खा रहे थे। जैसे ही दीवार गिरी तो तीनों लोग बाहर की तरफ भागे।
विज्ञापन

भागने के प्रयास में सुदामा मलबे की चपेट में आने से चोटिल हो गए। उनकी पत्नी की ओर से फोन करने पर गांव के बसंत लोहनी,धीरज लोहनी,गंगू कार्की,संजू पाठक ने तुरंत मौके पर आकर अंदर मलबे में फंसे सुदामा को बाहर निकाला। इस घटना में सुदामा के कमर के नीचे के हिस्से में हल्की गुम चोट आई है। हादसे में सुदामा के घर का सारा राशन और अन्य सामान मलबे में दब गया है। सामाजिक कार्यकर्ता बसंत लोहनी ने गरीब परिवार के मकान ध्वस्त होने पर प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed