फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   successful trial of didihat drinking water pumping scheme

डीडीहाट पेयजल पंपिंग योजना का हुआ सफल ट्रायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
successful trial of didihat drinking water pumping scheme
डीडीहाट पेयजल पंपिंग योजना का बटन दबाकर ट्रायल करते विधायक। - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के लिए वेल इनफिल्ट्रेशन तकनीक से 2014 से निर्माणाधीन रामगंगा पेयजल पंपिंग योजना का सफल ट्रायल किया गया। डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने बटन दबाकर परियोजना में तीन हजार एलपीएम पानी का सफल ट्रायल किया। इसके बाद विभाग ने थल से दो किमी दूर अल्मियागांव में दूसरी पंपिंग योजना तक पानी पहुंचने का भी सत्यापन किया।
विज्ञापन

विधायक चुफाल ने कहा कि पंपिंग योजना बनने से क्षेत्र की जनता को पानी संकट की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार सीमांत के विकास को लेकर गंभीर है। वह जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करते रहेंगे। जलनिगम के अपर सहायक अभियंता मो. इस्लाम ने बताया थल से अल्मियागांव तक तीन हजार एलपीएम पानी का ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है। इसके आगे कुछ कार्य अभी अधूरा है, जिसे जल्दी पूरा कर 22 करोड़ की 17 किमी डीडीहाट पेयजल पंपिंग योजना का जल्दी ही लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीहाट की प्रमुख बबीता चुफाल, पूर्व प्रमुख हरेंद्र चुफाल, जल निगम के सहायक अभियंता हरीश चंद्र शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन खोलिया, कमल कन्याल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन बोरा, तेन सिंह चुफाल, दिनेश चंद्र पाठक, बीडीसी सदस्य भानु सत्याल, बीडीसी सदस्य पंकज भैसोड़ा, संजय चुफाल, महिराज भैसोड़ा, भूपाल सत्याल, रमेश बम, ऋतुराज सेमटी, दीपक कार्की, जीवन बोरा, विधायक प्रतिनिधि बलवंत बोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed