फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Subaltern workers raised slogans against the government

उपनल कर्मियों ने सरकार के खिलाफ लगाए नारे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Subaltern workers raised slogans against the government
पिथौरागढ़ में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते उपनल कर्मी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। बुधवार को उपनल कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष विमल धामी के नेतृत्व में कर्मी धरना स्थल रामलीला मैदान टकाना में एकत्र हुए। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने समान कार्य के लिए समान वेतन का मानक बनाया हुआ है सरकार खुद ही इस मानक की धज्जियां उड़ा रही है। वर्षों से सेवा दे रहे उपनल कर्मियों को नाममात्र का मानदेय दिया जा रहा है। कर्मियों ने कहा कि अगर सरकार शीघ्र उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शेखर पाटनी, त्रिभुवन बसेड़ा, बसंत भट्ट, कविंद्र रावत, हिम्मत सिंह, पुष्कर भाटिया, पप्पू धामी, मनोज जोशी, राजेंद्र सिंह और मनोज कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed