{"_id":"66e47297eb07f9df22031ea6","slug":"students-will-get-unique-code-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-117900-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: अब अपार आईडी में दर्ज होगा हर छात्र-छात्रा का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: अब अपार आईडी में दर्ज होगा हर छात्र-छात्रा का डाटा
Fri, 13 Sep 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब आधार नंबर की तरह हर छात्र-छात्रा को अपार (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) आईडी नंबर जारी होगा। हर विद्यार्थी को विशिष्ट यूनिक कोड मिलेगा। इसमें विद्यार्थी का पूरा शैक्षणिक डाटा, खेल, स्कॉलरशिप सहित अन्य जानकारी दर्ज होगी। शिक्षण संस्थानों में प्रवेश या नौकरी पाने के लिए संबंधित विद्यार्थी को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों की जरूरत नहीं होगी। अपार आईडी में दर्ज जानकारी से ही उसके काम बनेंगे।
अपार आईडी वन नेशन-वन स्टूडेंट योजना का हिस्सा है। आधार कार्ड की तरह हर छात्र-छात्रा का अपार आईडी कार्ड बनाया जाएगा। इसमें उसका नाम, पता, जन्मतिथि, फोटो के साथ शैक्षिक योग्यता, खेलकूद की गतिविधियां, स्कॉलरशिप, पुरस्कारों की सभी जानकारी ऑनलाइन दर्ज होगी। अपार कार्ड में 12 अंकों का यूनिक कोड नंबर होगा। इसका उपयोग कर विद्यार्थी अपने शैक्षणिक डाटा को सुरक्षित भी रख सकते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्राथमिक से उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों का अपार कार्ड बनाने की योजना है। पहले चरण में कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के कार्ड बनेंगे। पढ़ाई से लेकर नौकरी तक संबंधित विद्यार्थी की यही अपार कार्ड पहचान बनेगा। संवाद
अभिभावकों की सहमति से बनेंगे अपार कार्ड
पिथौरागढ़। विद्यार्थियों का अपार कार्ड बनाने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों की होगी। यू-डाइस पोर्टल के जरिए अपार कार्ड बनेंगे। स्कूल अपनी मर्जी से विद्यार्थी का अपार कार्ड नहीं बना सकता। इसके लिए उसे संबंधित विद्यार्थी के अभिभावकों की लिखित सहमति लेनी जरूरी होगी। यदि अभिभावक इसके लिए राजी नहीं होंगे तो संबंधित विद्यार्थी का अपार कार्ड नहीं बनेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में हुई अभिभावकों के साथ बैठक
पिथौरागढ़। छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनाने को लेकर केंद्रीय विद्यालय में अभिभावकों के साथ बैठक की गई। विद्यालय प्रबंधन ने उन्हें अपार आईडी की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में विद्यार्थी की अपार आईडी जरूरी है। सरकार ने वन नेशन-वन स्टूडेंट को साकार करने के लिए यह योजना लागू की है। बैठक में टीआर मीणा, हेमंती नितवाल, समीर वर्मा, अनिल बिष्ट, संदीप चौरसिया सहित कई शिक्षक और अभिभावक शामिल रहे।
वन नेशन- वन स्टूडेंट के तहत विद्यार्थी का अपार कार्ड बनाया जाना है। विद्यार्थी की हर जानकारी इसमें दर्ज होगी। पहले चरण में नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों का कार्ड बनाया जा रहा है।
भुवन चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य, केंद्रीय विद्यालय, पिथौरागढ़।