फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students protested against the university

छात्रों ने दिया विवि के खिलाफ धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Students protested against the university
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में धरना देते छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कुमाऊं विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी अंतिम वर्ष के परीक्षाफल में कम अंक आने पर छात्रों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने बुधवार को विश्वविद्यालय के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन

छात्र नेता गौरव पंत के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में एकत्र हुए छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बीए, बीएससी अंतिम वर्ष में छात्रों के अंकपत्रों में काफी कम अंक आए हैं। अधिकतर छात्रों के 10 से कम नंबर आए हैं। छात्रों को फेल कर दिया गया। इतनी मेहनत के बाद भी कम नंबर मिलना विश्वविद्यालय की कमी को दिखाता है। अवगत कराने के बावजूद विश्वविद्यालय ने अंकपत्रों में कोई सुधार नहीं किया है जबकि छात्रों को अगली कक्षाओं में प्रवेश लेना है।
विज्ञापन

छात्रा वैशाली ने कहा कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने छात्रों के भविष्य को अधर में डाल दिया है। कहा कि अगर उनकी मांग पर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान दीपक पवार, मोहित, अंकित ज्याला, अंजू उप्रेती आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed