फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Student union officials took oath

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने शपथ ली

Fri, 22 Sep 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Fri, 22 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Student union officials took oath
बेड़ीनाग कालेज में शपथ लेते छात्रसंघ पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ पदाधिकारियों को शुक्रवार को शपथ दिलाई गई। इस बार यहां सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। छात्र उपाध्यक्ष पद पर कोई नामांकन न होने से यह पद रिक्त रहेगा।

विज्ञापन


प्राचार्य डा. डीके पांडे ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के बाद उनको कर्तव्यों की जानकारी दी। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष भरत सिंह, छात्रा उपाध्यक्ष पल्लवी रौतेला, सचिव धीरज सिंह महरा, उपसचिव कमलेश चंद्र, कोषाध्यक्ष भरत सिंह धामी शामिल थे। इनके साथ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए कृपाल सिंह डांगी को भी शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कॉलेज में छात्रसंघ का गठन निर्विरोध हो रहा है और एक अच्छा संदेश अन्य कॉलेजों तक जा रहा है। चुनाव अधिकारी डा. जेएन पंत ने कहा कि छात्रों को यह परंपरा भविष्य में भी जारी रखनी चाहिए। शपथग्रहण के समय डा. एमएस कुटियाल, योगेश चंद्र जोशी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिथौरागढ़ कॉलेज में चुनाव की तैयारी
पिथौरागढ़। एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सात अक्तूबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की व्यापक तैयारी चल रही है। 27 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। उससे पहले प्राचार्य डा. डीएस पांगती ने विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। प्राचार्य ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनाव अधिकारी डा. अजय शुक्ल ने कहा कि 27 को जारी होने वाली अधिसूचना में चुनाव का सारा कार्यक्रम तय कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed