फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Student Nikhil selected for national competition

Pithoragarh News: छात्र निखिल का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

Mon, 25 Dec 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 25 Dec 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Student Nikhil selected for national competition
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित छात्र ​​नि​खिल पांडेय। संवाद
पिथौरागढ़। 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में मूनाकोट विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज टोटानौला के छात्र निखिल पांडे का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ है। 22 दिसंबर 2023 को विज्ञान धाम में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में निखिल पांडे ने इस वर्ष के मुख्य विषय स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पारिस्थितिकी तंत्र को समझने के अंतर्गत पिथौरागढ़ जिले के ध्वज मंदिर क्षेत्र की जड़ी बूटियां से रोजगार शीर्षक पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन

निखिल पांडे ने अपना शोध पत्र गणित प्रवक्ता डॉ. दीपक चंद्र कापड़ी के दिशा निर्देशन में तैयार किया। निखिल पांडे अब राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी उपलब्धि पर सीईओ अशोक कुमार जुकरिया, डीईओ माध्यमिक हवलदार प्रसाद, प्रधानाचार्य विक्रम सिंह पाल, ब्लॉक विज्ञान समन्वयक प्रमोद कुमार जोशी, बीईओ सोनी मेहरा, जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. विकास पंत ने खुशी व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed