फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Struggling for seat in roadways buses

रोडवेज की बसों में सीट के लिए संघर्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Struggling for seat in roadways buses
थिरागढ़ रोडवेज बस स्टेशन में बसों का इंतजार करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। दिवाली के बाद बाहरी जिलों और राज्यों से आए लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में त्योहार के बाद लोगों को बसों में सीट के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। रविवार को रोडवेज बस स्टेशन के साथ ही टैक्सी स्टेंडों में भी यात्रियों की काफी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

रविवार को पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में दिल्ली, गुरुग्राम, देहरादून, मुंबई और बरेली जाने वाले यात्रियों की सुबह से दोपहर तक भीड़ रही। भाई दूज के अगले दिन रोडवेज स्टेशन में लोगों को बसों में सीट के लिए संघर्ष करना पड़ता है। मैदानी क्षेत्रों के लिए अधिकतर लोग टैक्सी के बजाए सीधे बस से जाना पसंद करते हैं। टैक्सी स्टैंड में भी यात्रियों की काफी भीड़ रही। सभी टैक्सियां यात्रियों से भरी हुई नजर आईं। इनमें कुछ टैक्सियां सीधे दिल्ली, देहरादून और बरेली के लिए गई। त्योहारी सीजन के बाद रोडवेज की बसों में वापस जाने वालों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में रोडवेज निगम ने 20 बसों का संचालन निगम ने किया।
विज्ञापन

दिवाली के बाद रोडवेज की बसों पर अधिक दबाव रहता है। जिसे देखते हुए पहले से ही सभी तैयारियां कर ली गई थी। रविवार को 20बसों का संचालन किया गया। जिसमें देहरादून, दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक रही। - आरके आर्या, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed