फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Strike of employees involved in the strike will be deducted

हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का वेतन कटेगा

Wed, 23 Aug 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Strike of employees involved in the strike will be deducted
पिथौरागढ़ पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष और सभासद - फोटो : अमर उजाला

पालिका बोर्ड की बैठक में हड़ताल में शामिल कर्मचारियों का हड़ताल अवधि का वेतन काटने का निर्णय लिया गया। इस दौरान हड़ताल के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने समेत कई प्रस्ताव भी पारित किए गए।

विज्ञापन


बुधवार को पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती की अध्यक्षता में हुई पालिका बोर्ड की आपातकालीन बैठक में पर्यावरण मित्रों से हड़ताल तोड़ने को लेकर चार बार हुई वार्ता के विफल रहने के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने का प्रस्ताव पारित किया गया। हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को चिन्हित कर हड़ताल अवधि का अवकाश और वेतन काटने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा शहर में अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए पर्यावरण मित्रों की सायंकालीन पारी का कार्य तत्काल शुरू कराने, प्रत्येक पर्यावरण मित्र से पदनाम के अनुरूप काम कराने, उनसे किसी भी प्रकार का अन्य काम न कराने का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन


नियमित पर्यावरण मित्रों को वर्दी में रेडियम जैकेट उपलब्ध कराने के साथ ही ड्यूटी अवधि में उसे पहनना अनिवार्य करने का भी प्रस्ताव पारित हुआ। तय हुआ कि सभी पर्यावरण मित्रों का वर्ष में एक बार स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। पालिका बोर्ड ने कुमौड़, बजेटी हिलजात्रा, नगर की दोनों रामलीला समितियों को विगत वर्षों की भांति आर्थिक सहायता देने का प्रस्ताव पास किया। बैठक में सभासद भुवन चंद्र जोशी, चंद्रशेखर मखौलिया, विजेंद्र महर, त्रिलोक सिंह महर, विक्रम वाल्मीकि, पवन माहरा, ललित मोहन पुनेड़ा, दिनेश सौन आदि मौजूद थे। संचालन अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed