फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Strike given to teachers of private schools for demanding salary

प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों के वेतन का मामला हल कर सरकार, जिपं सदस्य ने दिया धरना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:36 PM IST
विज्ञापन
Strike given to teachers of private schools for demanding salary
धरना देते जगत मर्तोलिया। - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़़। प्राइवेट स्कूलों में तैनात शिक्षकों के वेतन के मामले का हल निकालने की मांग और सरकार पर इस मामले को उलझाने का आरोप लगाते हुए आज जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने घर में बैठकर धरना प्रदर्शन किया। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने जागरुक समाज से आज घर पर दो घंटे धरना प्रदर्शन कर प्राइवेट शिक्षको के वेतन के मामले का समाधान निकालने की मुहिम में सहयोग की अपील की थी।
विज्ञापन
पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार मर्तोलिया ने घर पर धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग की कि मामले का हल निकाला जाय। धरने के माध्यम से मर्तोलिया ने कहा कि प्राइवेट स्कूल व अभिभावक आपस में फीस का मामला तय करते तो आज शिक्षको के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा नहीं होती।
विज्ञापन
मर्तोलिया ने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि कैसे अब इन शिक्षकों को बिना फीस जमा हुए वेतन मिल पाएगा। मर्तोलिया ने कहा कि न्यायालय के फैसले से सरकार प्रभावित होती है तो वह अध्यादेश लेकर आ जाती है। प्रभावित होने पर जनता क्या करे, उसके पास इससे बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन करते हुए जिप सदस्य मर्तोलिया ने कहा कि आज प्राइवेट शिक्षको के सामने जो संकट पैदा हुआ है उसके लिए सरकार दोषी है। अदूरदर्शी सरकार के कारण राज्य के प्राइवेट शिक्षक दोराहे पर खड़े हैं। इनके इस ताजी समस्या का समाधान न हुआ तो सड़को में उतर कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed