फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Stop supply of contaminated drinking water in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में दूषित पेयजल की आपूर्ति बंद करो

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Stop supply of contaminated drinking water in Pithoragarh
पिथौरागढ़ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नगर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने की मांग करते भाजपा कार्? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर भड़के भाजपाइयों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि जल संस्थान लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने दूषित पेयजल आपूर्ति जल्द नहीं रोकने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भाजपा नेता गोपू महर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। यहां उन्होंने डीएम रीना जोशी को ज्ञापन सौंपा। कहा कि नगर में दूषित जल की आपूर्ति होने से टाइफाइड और पीलिया के रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। जल संस्थान ने नगर के नौले, धारों का जल दूषित पाया है जबकि जल संस्थान 90 प्रतिशत आबादी को पेयजल की आपूर्ति करता है। करोड़ों की लागत से बनाई गई आंवलाघाट और घाट पेयजल योजना होने के बावजूद लोग दूषित पानी पीनेे के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि घाट पंपिंग योजना में 3.50 करोड़ की लागत से नए पंप लगाए हैं। प्रतिवर्ष अनुरक्षण के लिए 10 से 15 लाख खर्च किए जाते हैं। जल संस्थान घाट पंपिंग योजना से पेयजल की आपूर्ति न कर गुरना गधेरे से आपूर्ति करता है। उन्होंने कहा कि नगर में लगाए गए पेयजल मीटरों के अनुरूप बिल नहीं भेजे जा रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। इसके अलावा नगर के कई क्षेत्रों में तीन-तीन दिन तक पेयजल की आपूर्ति नहीं होती है। उन्होंने इन क्षेत्रों में नियमित पेयजल की आपूर्ति करने और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सोनम पांडे, दीपक जोशी, नवीन भंडारी, कमलेश चंद, प्रकाश जोशी, करुणेश अधिकारी, योगी भट्ट, राकेश भट्ट, रोशन चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed