{"_id":"57a0d1ca4f1c1b5a7b2b9e20","slug":"stop-or-leave-the-business-of-wine-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब का धंधा बंद करो या गांव छोड़ो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब का धंधा बंद करो या गांव छोड़ो
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
दशौली गांव में सफाई अभियान चलाती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दशौली ग्राम पंचायत की महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है। गांव में शराब बेचने वालों, शराब पीकर हंगामा करने वालों को अब महिलाओं ने सबक सिखाने की ठानी है। चेतावनी दी है यदि किसी ने ऐसा किया तो उसे पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। महिलाओं ने शराबियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि या तो शराब का धंधा बंद करें या गांव छोड़ दें।
विज्ञापन
महिला मंगल दल के बैनर तले महिलाओं ने पहले गांव में सफाई अभियान चलाया। उसके बाद सामाजिक बुराई दूर करने के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही। महिलाओं का कहना है कि शराब से कई घर उजड़ गए हैं, जो लोग चोरी-छिपे शराब का धंधा करते हैं, वह खुद तो मालामाल बन जाते हैं, लेकिन पीने की लत वालों का घर उजड़ जाता है। इसके अलावा गांव का माहौल खराब होता है। सामाजिक आयोजनों में झगड़ा-फसाद की मुख्य जड़ शराब ही है। महिला मंगल दल की अध्यक्ष दीपा पाठक ने कहा कि अब गांव में किसी को न तो शराब बेचने दिया जाएगा और न शराब पीकर आने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
महिलाओं के इस अभियान को कई पुरुषों ने सहयोग का वचन दिया है। अभियान में महिला मंगल दल की सरोज पाठक, कल्पना पाठक, ममता पाठक, रेवती पाठक समेत कई महिलाएं सहयोग कर रही हैं। बता दें कि पहाड़ के दूरदराज गांवों तक चोरी-छिपे कुछ लोग शराब पहुंचा देते हैं। शराब को कुछ अड्डों में बेचा जाता है।
विज्ञापन